अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी

WhatsApp Group Join Now

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी

 

अनूपपुर।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव महोत्सव मनाने की तैयारियों को लेकर कुलपति सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी ने की, जिसमें आयोजन समिति के सदस्य, संकायाध्यक्ष, अधिकारी एवं विश्वविद्यालय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 नवम्बर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जनजातीय कला, संस्कृति, साहित्य, खेलकूद, संगीत और नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ व्याख्यानमाला, संगोष्ठियाँ एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

 

प्रो त्रिपाठी ने कहा कि यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की आत्मा, संस्कृति और परिश्रम का सम्मान है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी विभागों को जनजातीय लोकसंस्कृति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रमों के अंतर्गत कला, शिल्प, निबंध लेखन, जनजातीय गौरव मैराथन दौड़, विशेष व्याख्यान, संगोष्ठियाँ और पद्मश्री सम्मान प्राप्त जनजातीय विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

 

प्रो त्रिपाठी ने कहा कि यह अवसर जनजातीय शिक्षा, स्वावलंबन, उद्यमिता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को बढ़ावा देने का है। उन्होंने अपील की कि विश्वविद्यालय परिवार प्रत्येक जनजातीय ग्राम व परिवार तक जागरूकता अभियान चलाकर जनजातीय गौरव का संदेश घर-घर तक पहुँचाए।

 

बैठक में प्रो भूमिनाथ त्रिपाठी, प्रो तरुण कुमार ठाकुर, प्रो विकास सिंह, प्रो शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रो ज्ञानेन्द्र कुमार राऊत, डॉ मनोहर यरकलवार, डॉ मोहन लाल चढ़हार, डॉ संतोष सोनकर एवं डॉ सुनीता मिन्ज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment