धरमपुरी के भारुडपूरा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत एक व्यक्ति को किया घायल बहुत मुश्किल से बची जान
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी धार
धरमपुरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भारुडपुरा क्षेत्र के आसपास इन दिनों क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक बहुत अधिक बढ़ गया है अभी कुछ दिनों पहले ही नालछा वन क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत अवस्था में भी मिला था वन विभाग की उदासीनता के परिणाम स्वरूप आदमखोर ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला रखी है
गलिया नाम का एक आदिवासी जब जंगल में बकरी चरा रहा था तब इस आदमखोर ने अचानक पीछे से आकर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरुप गलियां लहू लोहान होकर घायल हो गया बड़ी मुश्किल से जान बचाकर पहाड़ी के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई
धर्मपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया पर वह धार के श्याम हॉस्पिटल में विश्वास कर वहां आया अस्पताल प्रबंधन ने मुश्किल परिस्थितियों में भी उसे दाखिल कर उसका इलाज प्रारंभ किया उसे वैक्सीन तथा टी के दिए गए मुश्किल से उसकी जान बच सकी वन विभाग ने मात्र ₹1000 देकर इति श्री कर ली जहां गरीबों के इलाज में हजारों रुपया खर्च हो रहा है वहीं पर वन विभाग की उदासीनता विभाग की कार्यप्रणाली पर एक प्रश्न चिन्ह लगा देती है इतनी दहशत के बाद में भी गांव में अभी तक रेस्क्यू कर आदमखोर को पकड़ नहीं जा सका है श्याम हॉस्पिटल ने उसकी जान बचाई श्याम हॉस्पिटल अभी तक आयुष्मान योजना के अंतर्गत 2000 से अधिक लोगों को लाभांतित कर चुका है।


















