तहसीलदार नायब तहसीलदारों ने किया काम ठप किया विरोध प्रदर्शन
खरगोन। जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने बुधवार से राजस्व संबंधी सभी कामों से हाथ खींच लिया है, लेकिन उन्होंने इसे हड़ताल या अवकाश नहीं बताया। इस फैसले के चलते जिला मुख्यालय सहित पूरे तहसील क्षेत्रों में राजस्व कार्य ठप होने की स्थिति बन गई है। कलेक्टर कार्यालय परिसर में टेंट लगाकर धरना दे रहे राजस्व अधिकारियों का कहना है कि वे सरकार द्वारा किए गए न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के बंटवारे का लोकतांत्रिक ढंग से विरोध कर रहे हैं। राजस्व कार्यालयों में इस फैसले का सीधा असर जनता पर पड़ रहा है, क्योंकि नामांतरण, सीमांकन, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, फसल नुकसान के आवेदन सहित कई काम रुके हुए हैं। कई लोग बैरंग लौटे।


















