अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

43 साल की सेवा के बाद शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी हुए सेवानिवृत्त, स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

WhatsApp Group Join Now

43 साल की सेवा के बाद शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी हुए सेवानिवृत्त, स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई

जिस स्कूल में पढे, उसी में पढ़ाया विदाई समारोह के संबोधन में बोले शिक्षक राजेंद्र द्विवेदी

 

शहडोल/अनूपपुर। संभाग के अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लॉक अंतर्गत क्योंटार हाइ स्कूल एकीकृत परिसर के माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधानाध्यापक श्री राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी 31 जुलाई को रिटायर हो चुके हैं उन्होंने कहा कि मैने जिस विद्यालय में शिक्षा अर्जित की उसी में पढ़ाकर आज उसी विद्यालय से रिटायर हो रहा हूं उन्होंने कहा मैने अपने शासकीय सेवा में रहते शिक्षक के सभी दायित्वों का पालन किया है

उन्होंने तुलसीदास जी के जयंती पर उनके के जीवन शैली पर भी प्रकाश डाला और कहा कि तुलसीदास जी के द्वारा रचित ग्रंथों को आत्मसात करने की जरूरत है जिस दिन आपने थोड़ा भी ऐसा प्रयास किया तो आपका पूरा जीवन बदल जाएगा।उन्होंने समारोह में अपने गुरु,पिता,चाचा,एवं पूरे परिवार का भी आभार व्यक्त किया साथ ही सभी स्टाफ जो हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चले उन सभी लोगों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

शिक्षक का दायित्व जगत में उजियार फैलाना – पूर्व बी ई ओ -के पी मिश्रा

श्री मिश्रा जो कि स्वयं के रिटायर के उपरांत अपने निवास चित्रकूट धाम से अपने अधीन शिक्षक के रिटायर होने पर उनके विदाई समारोह में सम्मिलित हुए श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षक हमेशा ज्ञान का दीपक की तरह उजियारा फैलाता है उन्होंने बताया कि श्री द्विवेदी ने अपने शासकीय सेवा में रहते कभी भी अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हुए बल्कि अपने संस्था के अन्य कार्यों को भी बखूबी निभाया है।

 

*गीत के जरिए बच्चों ने बताया शिक्षक का महत्व*

 

वरिष्ठ शिक्षक की सेवा निवृति पर स्कूल की बच्चों ने गाने के माध्यम से बताया कि शिक्षक का रिटायरमेंट विदाई का अवसर है, लेकिन इस अवसर पर हमें जीवन में राह दिखाने वाले शिक्षक के योगदान को जरूर याद करना चाहिए।

स्टाफ शिक्षक ने भी गीत के माध्यम से विदाई की बेला को पारिभाषित करते हुए सेवा निवृत शिक्षक राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के शिक्षकीय कार्यकाल, स्वभाव और उनके योगदान को याद किया। वरिष्ठ अधिकारियों, साथी शिक्षकों व सहयोगियों का अपने प्रति सम्मान देखकर अपने वक्तव्य के दौरान श्री द्विवेदी भावुक हो गए और बोले कि ड्यूटी से मुक्त हो रहा हूं, आप सभी के रिश्तो से नहीं। रिश्ते जीवन भर यूं ही चलते रहेंगे।

 

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी की सराहना

संकुल प्राचार्य ने विदाई समारोह में वरिष्ठ शिक्षक के साथ जुड़े अपने दशकों साल पुराने अनुभवों को यादकर उनके सेवानिवृत होने पर स्वस्थ दीधार्यु जीवन की कमाना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सदस्य श्री जायसवाल ने भी शिक्षक के जीवन पर प्रकाश डाला और सेवानिवृत्ति को जीवन का अगला पड़ाव बताते हुए उन्हे शुभकामनाएं दीं। हायर सेकेंडरी स्कूल आमगवाँ के प्राचार्य ने भी उनके साथ बीते कार्यकाल को याद कर उन्हें रिटायरमेंट के बाद नव जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में विकासखंड शिक्षाधिकारी जैतहरी ,उत्कृष्ट प्राचार्य धनगवां,प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल अमगवाँ,प्राचार्य हाइ स्कूल क्योंटार समेत स्टाफ शिक्षक व गणमान्य नागरिक,परिवार जन भी मौजूद रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment