शहडोल
शहडोल में हुआ कराते खिलाड़ियों की प्रतिभा का चयन मधयप्रदेश शाशन खेल एवं युवा कल्याण विभाग से हुआ टैलेंट सर्च
शहडोल मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कराते के खिलाड़ियों का शा. उत्कृष्ट विद्यालय शहडोल में भोपाल से आए कराते मार्शल आर्ट्स एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक सह प्रशासक हर्षित विश्वकर्मा एवं सहायक प्रशिक्षक पिंकी दागे द्वारा चयन प्रकिया को पूर्ण किया गया
यह पूरा आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग शहडोल द्वारा आयोजित किया गया जिसमे लगभग 48 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया वही बताया गया की उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें भोपाल के मध्यप्रदेश शासन राज्य एकेडमी मे पूर्ण व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण दिया जायेगा
जिसमे शहडोल जिले के मुख्य कराते प्रशिक्षक अजय चौधरी विराट मार्शल आर्ट्स के मुख्य प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा शिवानी नामदेव, आर. के मार्शल आर्ट्स के कोच रामकिशोर चौरसिया सहित सभी कोच मौजूद रहे वही आयोजन समिति मे खेल विभाग से धीरेन्द्र सिंह, अजय सोंधिया, दया नन्द सोंधिया,श्रीदेवी स्वामी, रजनी मेसरम, सोनू वर्मा, राजकुमार बैगा, उत्कृष्ट विद्यालय के व्याम शिक्षिका मंजू ओझा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी
बाइट – हर्षित विश्वकर्मा (कराते एवं मार्शल आर्ट अकादमी मुख्य प्रशिक्षक एवम् प्रशासक भोपाल)
बाइट – साक्षी माली (कराते खिलाड़ी शहडोल)