स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां
कोतमा में सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे में आग लगाने से लोग परेशान
रिपोर्टर — भरत मिश्रा, कोतमा
कोतमा। नगर में स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वार्डों की गलियों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों का काम कचरा इकट्ठा कर उसे कचरा संग्रहण वाहन तक पहुँचाना है, लेकिन कई कर्मचारी नियमों का पालन करने के बजाय इकट्ठा किए गए कचरे में आग लगा रहे हैं
स्थानीय लोगों ने बताया कि गलियों में झाड़ू लगाने के बाद कचरा ढेर में छोड़ दिया जाता है, जिसे उठाने के स्थान पर जला दिया जाता है। इससे उठने वाला घना धुआं आसपास रहने वाले नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। धुएं से सांस संबंधी समस्याओं सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है
नागरिकों ने नगर प्रशासन से इस लापरवाही पर रोक लगाने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है

















