अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पत्नी को लाने ससुराल गए पति की संदिग्ध मौत: पिता ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

पत्नी को लाने ससुराल गए पति की संदिग्ध मौत: पिता ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्नी को लाने के लिए ससुराल गए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक राहुल देशवाली की मौत हुई है। लड़के के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस जांच की मांग की है।

मृतक के पिता विनोद देशवाली ने बताया कि ससुराल पहुंचने के कुछ देर के बाद बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। राहुल के पिता विनोद ने ससुराल पक्ष पर जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। 2021 में कजलीखेड़ा निवासी सुषमा से राहुल की शादी हुई थी।

3 महीने से पत्नी सुषमा अपने मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के झगड़े के बाद सुषमा मायके चली गई थी। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। पिता ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ नामदज मामला दर्ज करने की मांग की है।

कृपया इस खबर को शेयर कीजिए ।

Leave a Comment

Live TV