पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को दी आत्मरक्षा और सायबर सुरक्षा की जानकारी
शासकीय तुलसी महाविद्यालय में “मुस्कान” विशेष अभियान का आयोजन
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने बुधवार को शासकीय तुलसी महाविद्यालय में आयोजित मुस्कान विशेष अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी जागरूकता दी। इस अवसर पर लगभग 450 छात्राएं उपस्थित रहीं
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेशभर में गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मुस्कान अभियान के माध्यम से बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और कानूनी जागरूकता के लिए विशेष पहल की जा रही है
आयोजन में प्राचार्य अनिल सक्सेना, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, टीआई कोतवाली अरविंद जैन सहित व्याख्याता उपस्थित रहे। छात्राओं को पाक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता में बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क न करें, अपनी निजी जानकारी साझा न करें, टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय रखें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें
उन्होंने छात्राओं से कहा कि “आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा आपकी खुद की सजगता है


















