सिंघाड़ा तोड़कर लौटे युवक की अचानक मौत, बदरा जमुना तिराहा में फैली शोक की लहर
जमुना कोतमा। सुपेली (कटनी) निवासी अनंत बर्मन (उम्र 35 वर्ष) का कल 8 नवंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे बदरा जमुना तिराहा में अचानक निधन हो गया जानकारी के अनुसार अनंत बर्मन अपने साथियों के साथ बदरा तालाब में सिंघाड़ा की खेती एवं तोड़ाई का कार्य करता था
बताया गया कि सुबह से ही वह सिंघाड़ा तोड़कर लाया और उसे मालिक के पास कोतमा ले जाकर सौंपकर वापस बदरा आ गया घर लौटते समय अचानक उसके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद साथियों ने पहले उसे डॉक्टर बंगाली टैक्सी स्टैंड कोतमा के पास उपचार हेतु पहुँचाया, लेकिन उन्होंने सीने के दर्द का उपचार न होने की बात कही। इसके पश्चात उसे गांधी चौक मार्ग स्थित अंसारी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहाँ इंजेक्शन और दवाइयाँ दी गईं
दवाइयाँ लेकर अनंत अपने निवास बदरा पहुँचा और आराम करने के लिए लेटते ही बेहोश हो गया, जिसके बाद उसकी सांस बंद हो गई साथियों ने तत्काल उसे कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है परिजनों व ग्रामीणों ने माना कि उसकी मृत्यु सीने में दर्द के अचानक बढ़ने से हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा


















