अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में “उच्च शिक्षा के प्रसार में ई-कंटेंट की उपयोगिता” विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन- रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव 

WhatsApp Group Join Now

शासकीय महाविद्यालय बिजुरी में “उच्च शिक्षा के प्रसार में ई-कंटेंट की उपयोगिता” विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन-

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव 

 

दिनांक 07 नवम्बर 2025 को शासकीय महाविद्यालय बिजुरी, अनूपपुर (म.प्र.) में “उच्च शिक्षा के प्रसार में ई-कंटेंट की उपयोगिता” विषय पर एक राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस वेबिनार में देश के विभिन्न भागों से शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में ऑनलाइन जुड़े। वेबिनार के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भास्कर मुखर्जी, प्रोफेसर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी (उ.प्र.), डॉ. प्रभात सिंह राजपूत मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर राजस्थान तथा डॉ. एस. पी. सिंह प्राध्यापक ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा, आमंत्रित थे।

अपने संबोधन में डॉ. भास्कर मुखर्जी ने ई-कंटेंट की संकल्पना, निर्माण प्रक्रिया तथा शिक्षण-शिक्षण में उसके बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ई-कंटेंट के माध्यम से शिक्षा की पहुँच न केवल भौगोलिक सीमाओं को पार करती है, बल्कि विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन एवं अनुसंधान की दिशा में भी प्रेरित करती है शिक्षा में AI प्रयोग और उपलब्ध प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताया ।

वहीं डॉ. प्रभात सिंह राजपूत ने ई-कंटेंट के विभिन्न राष्ट्रीय शैक्षणिक पोर्टल्स जैसे SWAYAM, e-PG Pathshala, NPTEL, DIKSHA, e-GyanKosh आदि की जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए डिजिटल साक्षरता अनिवार्य हो चुकी है और कहा कि इस वेबिनर से सिर्फ जानना महत्वपूर्ण नहीं बल्कि उसका दैनिक जीवन में उपयोग जरूरी है।

डॉ. एस. पी. सिंह ने ई-कंटेंट निर्माण के बिभिन्न चरणों के साथ-साथ उपलब्ध विभिन्न टूल्स एवं पोर्टल की जानकारी प्रदान की l ई-कंटेंट के विभिन्न राष्ट्रीय शैक्षणिक पोर्टल्स पर उपलब्ध सामग्री से विद्यार्थी अपने विषय ज्ञान को समृद्ध कर सकते हैं। उन्होंने तकनीकी पक्षों, सामग्री की गुणवत्ता, प्रस्तुति के स्वरूप और डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की संरक्षिका महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ने डॉ. रंजीता पटेल ने उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन उच्च शिक्षा में नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं और शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। वेबिनर के संयोजक श्री सत्यनारायण तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं डॉ. नितिन सहारिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया ।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं शोधार्थी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। वेबिनार का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment