अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: थाना रामनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया दस्तयाब

WhatsApp Group Join Now

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: थाना रामनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित किया दस्तयाब

रामनगर। रामनगर नाबालिग गुमशुदा बच्चों की खोज के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रामनगर के अपराध क्रमांक 80/25 धारा 137(2) की अपहृता कु. मासूम सिंह को दिनांक 09 नवंबर 2025 को सुरक्षित ढूँढ लिया गया।

जांच में सामने आया कि नाबालिग मार्च 2025 में घरवालों को बताए बिना रायपुर (छत्तीसगढ़) अपनी मौसेरी बहन के पास चली गई थी पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास और संपर्क के बाद उसे दस्तयाब कर लिया गया।

बालिका की खोज में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उपनिरीक्षक बाबूलाल परस्ते, एएसआई विनोद नाहर, तथा महिला आरक्षक सीमा तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा नाबालिग को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment