ऑपरेशन मुस्कान में सफलता: भालूमाड़ा पुलिस ने उज्जैन से 16 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सुरक्षित किया
साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस, बालिका परिजनों को सुपुर्द
भालूमाड़ा/अनूपपुर। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत भालूमाड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय गुमशुदा/अपह्रत बालिका लक्ष्मी चौधरी (परिवर्तित नाम) को साइबर सेल की तकनीकी सहायता से उज्जैन से सुरक्षित दस्तयाब किया गया
मामला अप.क्र. 328/2025 धारा 137(2) बीएनएस में दर्ज था। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने 26 नवंबर 2025 को बालिका को बरामद किया। न्यायालय में कथन कराए जाने के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है
थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपुल शुक्ला के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया
अहम भूमिका: महिपाल प्रजापति, प्रवीण भगत, ज्योति मालवीय, राजेन्द्र अहिरवार (साइबर सेल), पंकज मिश्रा (साइबर सेल)
भालूमाड़ा पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बच्चों की खोज और सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है


















