जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
बेलबहरा (एमसीबी)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका एवं साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे ने मां सरस्वती की छाया चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन पांडे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे एवं नोडल अधिकारी बलराज पाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल, नवाचार परियोजनाएं एवं प्रयोगात्मक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। डीईओ श्री मिरे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुसंधान प्रवृत्ति, तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।
प्रतियोगिता के परिणाम
सतत कृषि में लकी सेजेस खड़गंवा एवं अंजलि साहू (बेलबहरा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक के विकल्प में आराधना (बेलबहरा) प्रथम रही। हरित ऊर्जा वर्ग में सचिन त्रिपाठी (सेजेस भरतपुर) प्रथम, कृतिका शर्मा (सेजेस चिरमिरी) द्वितीय एवं काव्या श्रीवास्तव (सेजेस मनेंद्रगढ़) तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी तरह अन्य विषयों में अंश सिंह, हसन, मोहम्मद अली, आराध्या श्रीवास्तव, अन्नया सामंत, राखी, चंद्रपाल सिंह, सागर प्रसाद सिंह सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान अर्जित किया।
निर्णायक मंडल में प्राचार्य श्रीकांत लांझेवार, डी.पी. रउतिया, व्याख्याता तारीक सिद्दीकी, संदीप, खुशबू दास (पीएलसी जिला नोडल) एवं इमरान खान शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता सुनीता मिश्रा एवं निर्मला अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। संचालन गोपाल सिंह ने किया।
कार्यक्रम में माता प्रसाद द्विवेदी, कमलेश पांडे, अश्विनी दुबे, जयंत देवांगन, नित्यानंद द्विवेदी, माया वर्मा, मंजू बघेल, शोभा जायसवाल, सुनीता यादव, अभिलाष पांडे, विशाल ठाकुर सहित सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।


















