देशभक्ति पर आधारित रंगोली और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने निभाई सहभागिता
अनूपपुर 8 अगस्त 2025/ हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत देशभक्ति पर केंद्रित कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जैतहरी विकासखंड समन्वयक श्री दिनेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में पंचशील शिक्षा निकेतन जैतहरी में देशभक्ति आधारित रंगोली तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर केंद्रित रंगोली बनाई तथा प्रश्नोत्तरी में देशभक्ति पर आधारित प्रश्नों के उत्तर उत्साह के साथ दिए इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु सहित स्टाफ के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


















