मॉडल स्कूल जैतहरी के विद्यार्थियों ने ग्राम मुर्रा में निकाली तिरंगा रैली
अनूपपुर 11 अगस्त 2025/ शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। ग्राम मुर्रा के मोहल्ला टोलों में रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
रैली में प्राचार्य श्री कमलेश सिंह राठौर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जैतहरी समन्वयक श्री दिनेश कुमार सिंह चंदेल सहित शिक्षक मोहम्मद परवेज खान, जफर खान, राजेश प्रजापति, चिन्ताराम पट्टा, सोमल सिंह, विभा गुप्ता, जयसूर्या गुप्ता, रजनी पटेल, आशा राठौर, महेन्द्र अहिरवार, सावित्री एवं मीरा बाई राठौर, अरविन्द पाण्डेय, मुकेश सिंह धुर्वे, कामिनी शुक्ला, जयप्रकाश बैगा सहित स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर तिरंगा शपथ दिलाई गई।

















