ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार के निकट तिरला विकासखंड के सलकनपुर के ग्राम पाडल्या में शासकीय एकीकृत हाई स्कूल
में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन साहब के मार्गदर्शन में एवं परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना के निर्देशन में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम में अंतर्गत पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा हाय स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक , आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा छात्राओं बाल विवाह के गंभीर दोष के बारे में समझाया गया, जिसमें लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बांधा, कम उम्र में गर्भावस्था से मात्र एवं शिशु मृत्युदर बढ़ना , घरेलू हिंसा , यौन शोषण का खतरा , गरीबी का दुष्चक्र , ओर समाज में लैंगिक असमानता शामिल हे, जिससे व्यक्ति और समाज दोनों का भविष्य अंधकारमय हो जाता हे, छात्र छात्राओं को बताया गया कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष एवं लड़कों की 21 वर्ष ही सही हे ,साथ ही समाज के अन्य लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया। इस अभियान में स्कूल शिक्षकों आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका समूह अध्यक्ष सचिव ने भी भाग लिया


















