विद्यार्थियों को गुरुवार बॉस्केट बॉल एवं ओपन जिम की समारोहपूर्वक सौगात कार्यक्रम
रिपोर्ट अबरार पठान
खरगोन शहर के जुलवानिया रोड़ पर संचालित हो रहे आस्था ग्राम ट्रस्ट के विद्यार्थियों को गुरुवार बॉस्केट बॉल एवं ओपन जिम की समारोहपूर्वक सौगात मिली है। कार्यक्रम में कलेक्टर भव्या मित्तल, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी धर्मराज मीना आदि ने रिबन काटकर जिम और बास्केट बॉल कोर्ट का लोकार्पण किया।
कलेक्टर ने कहा कि यह एक ऐसी संस्था है जो मानव सेवा और बच्चों के सर्वांगिण विकास की सोच लेकर काम कर रही है। इसका एक सराहनीय पहलू यह भी है कि बिना शासकिय मदद से इसका संचालन हो रहा है। कलेक्टर ने कहा कि वे यहां पदस्थी ही नही कलेक्टर नही रहने के बाद भी मदद करती रहेगी।
अन्य अतिथियों ने भी आमजन से इस संस्था में अपने सामथ्र्य अनुसार मदद की अपील की।इस मौक़े पर डीआयजी बहुगुणा एसपी धर्मराज मिना सीईओ अशोक कुमार सहायक आयुक्त श्री बोहरा खनिज अधिकारी सावन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाए ओर बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहै।कार्यक्रम के दौरान संस्था के मासुम बच्चे ने लेजम की प्रस्तुति भी दी


















