अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नागपुर की सड़कों पर पुलिस का सख्त एक्शन नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी और दस्तावेजों पर हुई कार्यवाही

 

एमसीबी। नागपुर की सड़कों पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ अचानक वाहन चेकिंग अभियान के तहत गाड़ियों की जांच करने लगे। इस सख्त अभियान ने नियमों की अनदेखी कर वाहन दौड़ाने वालों की धड़कनें बढ़ा दीं।

 

*मुख्य मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी*

 

शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सख्त मौजूदगी देखने को मिली। एक-एक वाहन को रोककर कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, बीमा और फिटनेस की बारीकी से जांच की गई। पुलिस का साफ संदेश था की अब लापरवाही नहीं, सीधे कार्यवाही।

 

*हेलमेट नहीं तो चालान, बहाने बेअसर*

 

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, सीट बेल्ट की अनदेखी, तेज रफ्तार और यातायात संकेतों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती गई। वैध लाइसेंस, बीमा और फिटनेस नहीं मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तत्काल चालान काटे गये।

 

*नियम चालान के लिये नहीं, जान बचाने के लिये हैं – चौकी प्रभारी*

 

नागपुर चौकी प्रभारी शेषनारायण सिंह ने वाहन चालकों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यातायात नियम डराने के लिये नहीं बल्कि जान बचाने के लिये बनाये गये हैं। बिना दस्तावेज और सुरक्षा के वाहन चलाना खुद के साथ-साथ दूसरों की जान खतरे में डालना है। अब किसी को रियायत नहीं दी जायेगी।

 

*पुलिस की अपील: सहयोग करें, सुरक्षित रहें*

 

नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी वैध कागजात साथ रखें। हेलमेट और सीट बेल्ट की आदत बनाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस तरह के अचानक और सघन वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment