आस्था के केंद्रों पर चोरी की कड़ी नजर
ब्यूरो रिपोर्ट ब्रजेश कहार
करेली। हिंदुओं की आस्था के केन्द्र श्री हर्रई माता मंदिर में हुई चोरी की घटना पर शुक्रवार को एडीशनल एसपी संदीप भूरिया ने थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल व टीम के साथ मंदिर परिसर का दौरा किया। ऐतिहासिक देवी मंदिर में हुई चोरी पर पुलिस टीम जांच कर रही है। करेली के ऐतिहासिक और प्राचीन देवी मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं मामला 2-3 मार्च की बीती रात का है जो करेली नगर की हर्रई माता मंदिर में रखी दान पेटी और माता रानी का सिंगार पर चोरों ने हाथ साथ कर दिए उक्त मामले में शुक्रवार को जिले के एडिशनल एसपी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का मुआवना करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की करेली की ऐतिहासिक मंदिर में चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस जल्द चोरों को खोज निकालेगी बहरहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। विदित हो कि यहां चोरी की बारदात दूसरी बार घटित हुई है।शासन के अधीन आने वाली सनातनी मंदिर समिति के आयुक्त के जिम्मे यहां की व्यवस्था है। यहां सीसीटीवी व चौकीदार की नितांत जरूरत है। 100 एकड जमीन की मालिक है सनातनी समिति फिर भी अव्यवस्थाएं व्याप्त है 2023 में फरवरी माह के पहले सप्ताह में चोर दान पेटी ले उडे थे कुछ समय बाद खाली पेटी टूटी फूटी नहर के पास मिली थी तब भी समाचार पत्रों ने जोर शोर से सनातनी मंदिर समिति से चौकीदार व कैमरे की मांग की थी लेकिन या शासन के अधीन रहने वाली सनातनी मंदिर समिति व्यवस्था के नाम पर उंट के मुंह में जीरा के समान मदद करती है। चोरो की जद से अब नगर के देव स्थल भी सुरक्षित नहीं है रविवार 2 मार्च 2025 की रात्रि में सनातनी मंदिर समिति के अधीन आने वाले चौकीदार विहीन नगर के सिद्ध स्थल आस्था के केन्द्र श्रीहर्रई माता मंदिर में पुजारी के कमरे के ताले को तोड कर अलमारी के सामान को तितर बितर करते हुए माता की चांदी की आंखे जो अनुमानित 40 से 50 होगी सोने का तिलक वही लगभग हजार दो हजार की चिल्लर व पंडितजी को चढावा में 5-6 हजार रूपये चोरी चले गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है देखना है कि जिला पुलिस मामले का खुलासा करने में सफल होती है या फिर यह मामला भी 5 जून 2024 में मदार टेकरी में हुए पुजारी हत्याकांड की तरह दब जावेगा जबकि इस मामले में जिला प्रशासन ने एसआईटी गठित की थी वो भी मामले का खुलासा करने में अभी तक नाकाम रही है।
फोटो- हरई माता 1 2 3 4


















