जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त ब्लॉक प्रभारी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार निप्र:- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा सम्पूर्ण देश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु संगठन सृजन अभियान अंतर्गत प्रतिभाशाली, कांग्रेस विचार के कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश में सम्पूर्ण जिलों में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपते हुए पूर्व की जिला कार्यकारणी को भंग कर दिया गया।
उसी कड़ी में जिला कार्यकारणी,ब्लॉक कार्यकारणी के गठन हेतु प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के निदेश परदिनांक 27।08 शनिवार को धार जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड धार पर अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव ,प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त जी के मुख्य आतिथ्य में एव जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्रजोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष जोशी,विधायक प्रताप ग्रेवाल,पूर्व विधायक पाचीलाल मेडा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम सहित समस्त उपस्थित वरिष्ठजनों द्वारा दत्त साहब का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी संजय दत्त ने संगठन सृजन अभियान की महत्ता को समझाते हुए जिला अध्यक्ष द्वारा की गई ब्लॉक प्रभारी की है नियुक्ति को नवाचार बताते कहा की जिले में जो ब्लॉक प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण है इस कार्य को सराहा।जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने सम्पूर्ण जिले में कांग्रेस को मजबूती देने हेतु प्रदेश से आए निर्देशों के साथ जिले की भी समस्याओं को पुर जोर उठाते हुए कांग्रेस को बूथ बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को विधायक प्रताप ग्रेवाल,पूर्व विधायक पाचीलाल मेडा,लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल,प्रदेश सचिव सोहेल निसार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम,सह सचिव हरदेव सिंह जाट,पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज दीक्षित,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पवार,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी,सेवादल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जोशी,धार ब्लॉक प्रभारी शैलेन्द्र चौहान,धार नगर अध्यक्ष टोनी छाबड़ा,पूर्व अध्यक्ष राजेश पटेल,लियाकत पटेल,विकास पटेल धामनोद,प्रेम पाटीदार,जगदीश सेन पीथमपुर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि,प्रवक्ता अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर (एड) ने एव आभार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रफीक शेख ने माना।


















