अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति बड़ा बाजार चिरमिरी की बैठक संपन्न , हर्ष अग्रवाल बनाए गए अध्यक्ष

WhatsApp Group Join Now

श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति बड़ा बाजार चिरमिरी की बैठक संपन्न , हर्ष अग्रवाल बनाए गए अध्यक्ष

चिरमिरी (एमसीबी) – विगत दिनों श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति बड़ा बाजार की बैठक दुर्गा पंडाल में रखी गई इसमें नगर बस्ती के गणमान्य नागरिक पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता शामिल हुए बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और 2024 का आय व्यय का लेखा-जोखा अध्यक्ष शशिधर जायसवाल (मटरू) ने प्रस्तुत किया जिसे सभी ने सर्व सहमति से स्वीकार किया और आगामी पूजा कार्यक्रम हेतु समिति के संरक्षक प्रदीप सलूजा ने अध्यक्ष पद हेतु हर्ष अग्रवाल (प्रिन्शू ) का नाम प्रस्तावित किया जिसमें सभी ने सर्व सहमति से सहर्ष स्वीकार किया हर्ष अग्रवाल के अध्यक्ष बनने से युवा वर्ग काफी उत्साहित रहा , गौर तलब है कि हर्ष अग्रवाल कुछ वर्ष पूर्व भी अध्यक्ष रह चुके थे और उनका व उनकी समिति का कार्यकाल काफी प्रशंसनीय रहा ।

अंत में समिति के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर मुंह मीठा कराया गया बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता एन.एस.परमार , राकेश तिवारी , पार्षद मनीष खटिक, सरदार गुरभेज सिंह, राजेंद्र सलूजा ,

अल्लू केसरवानी ,रमेश खटिक, ओमप्रकाश अग्रवाल, छेदी गुप्ता ,प्रकाश तिवारी, संतोष परमार, व स्वामी शरण जायसवाल की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई । उसके उपरांत समिति अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्य समिति की घोषणा की गई जिसमें उपाध्यक्ष – नीरज खटिक, मुकेश खटिक कोषाध्यक्ष – शरद गुप्ता , रितेश पांडे और सचिव विकास केसरवानी व सनी पांडे को बनाया गया ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment