अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रजुर में पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, 6 यात्री घायल

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,,,
जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,
रिपोर्टर अबरार पठान,,,
मोबाइल 9893586792,,,

रजुर में पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, 6 यात्री घायल

खरगोन जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर सड़क हादसे का कारण बनी है। शनिवार को एक निजी यात्री बस ग्राम रजूर में अनियंत्रित होकर पलट गई, घायलों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में भी, जिससे चालक नियंत्रण खौ बैठा और बस पलट गई। गनिमत रही हादसे में किसी को गंभीर चोंट नही आई न ही कोई जनहानि हुई। बस पलटने से बस में सवार करीब 6 यात्री घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्षियों के मुताबिक बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटते ही चीख- पुकार मच गई। घायलों में महिला, बच्चों सहित पुरुष शामिल है। गांव के समीप बस पलटने से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पहुंच गए और घायलों की मदद की।
जिला अस्पताल में उपचाररत घायलों ने बताया कि खरगोन से मलतार की ओर जा रही यात्री बस क्रमांकएमपी 10 झेड सी 2861 में सवार थे। बस तेज रफ्तार में थी, शाम करीब 5. 30 बजे बस ग्राम रजूर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। हादसे में वर्षा संतोष (23), ममता जगदीष (30), रेखा गोपाल (45), गोपाल दुलीचंद (60), अमृता जगदीष ( 4), करुणा प्रवीण (29) घायल हुए है। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों में किसी को गंभीर चोंटे नही आई है

बाईट डाक्टर कुंदन सिसोदिया

बाईट घायल

https://youtu.be/9ebMW_Gf_NU?si=aTesX2cXTpw7SJJB

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment