अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नवनिर्वाचित सरपंचों के लिये जल जीवन मिशन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

एमसीबी। ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र मनेंद्रगढ़ में 1 दिसंबर 2025 को नवनिर्वाचित सरपंचों के लिये आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विशेषज्ञों ने पेयजल आपूर्ति प्रणाली के संचालन, संधारण तथा ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित जल व्यवस्था की प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में उल्लिखित प्रावधानों, पेयजल प्रणालियों के प्रमाणीकरण एवं सत्यापन की चरणबद्ध प्रक्रिया तथा पंचायत स्तर पर आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी को व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समझाया। इसके साथ ही जल गुणवत्ता परीक्षण की विधि, जल प्रदूषण रोकथाम, अवसंरचना के नियमित रखरखाव और ग्रामवासियों की सहभागिता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। जल संरक्षण के महत्व को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

सत्र में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी सरपंचों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की और प्राप्त ज्ञान को ग्राम स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कुल 40 प्रतिभागियों की सक्रिय उपस्थिति के साथ यह प्रशिक्षण पंचायतों में पेयजल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment