ठेकेदार की लापरवाही से 30 से 35 नौनिहालो की जिंदगी दांव मे
रिपोर्ट @सोमेश पांडेय
ग्रामीणों ने की प्रशासन से कार्यवाही की मांग
अनूपपुर।कोतमा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मुर्धषा के ग्राम राजा कछार में आंगनबाड़ी के सामने लगभग 5 महीने से ठेकेदार द्वारा नाली खोदी गई है। इससे नौनिहालों आने जाने वाले ग्रामीणों को इस भारी बरसात में गंभीर संकटों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम राजा कछार के आंगनवाड़ी केन्द्र में लगभग 30 से 35 बच्चे रोजाना आंगनवाड़ी में पढ़ने के लिए आते हैं। आंगनवाड़ी के सामने नल जल योजना के तहत पूरे गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाना था। आंगनवाड़ी के सामने से भी पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाना था, इसके लिए ठेकेदार ने नाली खोदकर लगभग 5 महीने से उसे खुला छोड़ दिया है और पाइप किसी दूसरे जगह से बिछा कर ठेकेदार द्वारा काम को पूरा बता दिया गया और आंगनवाड़ी के सामने खोदे गए गड्ढे को जस का तस छोड़ दिया गया। इससे आंगनवाड़ी में पड़ रहे 30 से 35 बच्चों सहित सहायिका, ग्रामीणों को भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा
ग्रामीण जनों ने बताया कि
ठेकेदार से बात करने पर ठेकेदार के द्वारा लगातार आज 5 महीने से आश्वासन दिया जा रहा है कि उस गड्ढे को मिट्टी डाल कर लेकत कर दिया जाएगा लेकिन गड्ढे को नहीं भरा गया, जहां एक ओर पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है नदी नाले कुए तालाब सभी उफान पर हैं लोगों का आवागमन बाधित है। वहीं दूसरी ओर इस आंगनवाड़ी के सामने खोदी गई नाली से छोटे-छोटे बच्चों को जान के लाले पड़े हुए हैं और इस ओर ना तो विभाग का ध्यान आकर्षित है और ना ही ठेकेदार के द्वारा उस नाली को अभी तक भरा गया है और ना ही पंचायत के द्वारा इस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई है, जिससे, ग्रामीण जन एवं आंगनबाड़ी में पड़ रहे बच्चों के अभिभावकों में काफी रोष व्याप्त है।
अफसरों को भी की
शिकायतः ग्रामीणों द्वारा इस बात को लेकर संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई है, जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ठेकेदार से फोन के माध्यम से बात करने पर ठेकेदार के द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है और ना ही किसी प्रकार से अभी इस समस्या का समाधान किया गया है।


















