सोशल मीडिया ने बिछुड़े बेटे को मिलाया: स्वर्ग सदन आश्रम में मिला निर्भय, ग्वालियर स्टेशन से था बिछुड़ा
ग्वालियर। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और दुष्परिणाम को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती है। इसके इतर मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया का सकारात्मक पहलू भी सामने आया है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया ने बिछुड़े हुए बेटे को उनके परिवार से मिलाया है। सोशल मीडिया ने चित्रकूट के निर्भय को उनके परिवार से मिलाया है।दरअसल ग्वालियर में इलाज के लिए आया निर्भय रेलवे स्टेशन पर परिवार से बिछुड़ गया था। निर्भय मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार से बिछड़ने के बाद लोगों ने निर्भय को स्वर्ग सदन आश्रम पहुंचाया था।
डीएसपी (DSP) संतोष पटेल ने 15 जून को सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट डाली थी। स्वर्ग सदन आश्रम में आए DSP ने निर्भय के साथ रील बनाई थी। रील वायरल होने पर चित्रकूट में परिवार को निर्भय की जानकारी लगी। उनके परिजन स्वर्ग सदन आश्रम से निर्भय को चित्रकूट ले गए।