समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन हेतु कलेक्टर ने जिले में 02 उपार्जन केन्द्र किए स्थापित

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 31 मार्च 2026/ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर का उपार्जन कार्य 30 मार्च 2026 से 28 मई 2026 तक किया जाएगा। जिले में चना एवं मसूर उपार्जन नीति 2026-27 के प्रावधानों के तहत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर का उपार्जन कार्य किए जाने हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने दो उपार्जन केंद्र स्थापित किए हैं। जिनमें तहसील पुष्पराजगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. राजेन्द्रग्राम अंतर्गत कृषि उपज मण्डी राजेन्द्रगाम तथा तहसील अनूपपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. पटनाकला अंतर्गत कृषि उपज मण्डी अनूपपुर में उपार्जन कार्य किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment