समाजसेवी बैजनाथ पाण्डेय का हृदयाघात से निधन, भोपाल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस
कोयलांचल समाचार ब्यूरो रिपोर्ट — अमित पांडे
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कपुरी कोठार के पूर्व पंच एवं समाजसेवी, वर्तमान उपसरपंच के ससुर बैजनाथ पाण्डेय का सोमवार शाम भोपाल में उपचार के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे
जानकारी के अनुसार बीते 11 मार्च को स्वास्थ्य खराब होने पर उनके छोटे पुत्र प्रशांत पाण्डेय उन्हें पहले रीवा में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए थे। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था और स्वास्थ्य में सुधार भी बताया जा रहा था
सोमवार 16 मार्च को शाम लगभग 4:30 बजे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजनों द्वारा तत्काल चिकित्सकों को सूचना दी गई, लेकिन डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली
मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम कपुरी पवाई लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है








