एंकर-: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 58 वाँ प्रांत अधिवेशन डाबर में सफलतापूर्वक सम्पन्न है। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति रोहित आर्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का 58 वां अधिवेशन 14 से 16 दिसंबर को डबरा में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में पूर्व न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सत्र 2025-26 के अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र राजपूत एवं प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी निर्वाचित हुए। इस अधिवेशन में 22 जिलों के 492 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की है। इस अधिवेशन में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का भाषण अभाविप की प्रासंगिकता पर रहा। जिसमें उन्होंने कहा कि अभाविप कल भी प्रासंगिक थी आज भी प्रासंगिक है आगे भी प्रासंगिक रहेगी। अभाविप ने केवल सदस्यता नहीं ली, बल्कि कैंपस में निरंतर कार्य किया है। यह प्रांत अधिवेशन पहली बार किसी जिले की तहसील में आयोजित हुआ है। यह राष्ट्र अपना है और इसे परम वैभव तक ले जाने के विचार के साथ अभाविप की 1949 में स्थापना हुई। अभाविप अपनी 77 वर्षों की यात्रा पूरी कर चुकी है।
वीओ-: वही पर अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रघुराज किशोर तिवारी का भाषण शिक्षा की भारतीय संकल्पना पर रहा। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली व्यक्ति, समाज और प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित करती है। उन्होंने छात्र जीवन को सार्थक और मीनिंगफुल बनाने का संदेश दिया। अभाविप के अधिवेशन में 3 प्रताव भी पारित किए गए जिसमें 1 विश्वविद्यालय का उन्नयन समय की ममांग 2. राज्य विश्वविद्यालयों को एक संरचना अंतर्गत लाने की आवश्यकता 3 प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य AI + CHATGPT , संविधान परिचय, रसायन युक्त खाद्य पदार्थ , वैश्विक आन्दोलन ZEN-G एवं भारतीय युवा जैसे विषयों पर समानांतर सत्रों में चर्चा हुई । अधिवेशन द्वितीय दिवस शोभायात्रा भी रही जिसका डबरा के नगर वासियों ने अभाविप के प्रतिनिधियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात खुला मंच रहा जिसको मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त मंत्री केतन चतुर्वेदी ने संबोधित किया । साथ ही साथ अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने नक्सलवाद, बदलता भारत और युवा, विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था, बांग्लादेशी घुसपैठ , सशक्त नारी एवं महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर भाषण दिया । शोभा यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बीएसएफ के बेंड द्वारा देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति एवं दक्षिण भारत के पारंपरिक नृत्य भारत नाट्यम की प्रस्तुति राजा मानसिंह तोमर कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की छात्राओं ने दी।
बाइट-: केतन चतुर्वेदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत अध्यक्ष मध्य भारत प्रांत।


















