जिला जेल में बंद कैदियों को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
ब्यूरो रिपोर्ट धार से शैलेंद्र जोशी
भाई बहन के अटूट विश्वास प्रेम के रक्षाबंधन पर्व पर आज जिला जेल में बंद भाइयों को दूर-दूर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना की ।
जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के दौरान बहनें भावुक हो गई और खुशी एवं दुख की बूंदे आंखों से छलक गई
भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते के पावन रक्षाबंधन पर्व पर धार जिले के अलावा अन्य जिलों से ए बहनों ने जिला जेल पहुंचकर वहां बंद अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी मंगलमय जीवन की कामना करते हुए जल्द ही जेल से छुटने कि भगवान से की प्रार्थना
जिला जेलर ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज जिला जेल में बंद केदी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए यहां विशेष इंतजाम किए गए जहां बारी-बारी से केदी भाइयों को बुलाकर बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाए जा रहे हैं


















