अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शिखा त्रिपाठी ने ये साबित कर दिया प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,अगर प्रतिभा हैं तो बस अपनी प्रतिभा को निखारिए,और छू लीजिए गगन को

WhatsApp Group Join Now

 

GNTU की एनसीसी कैडेट शिखा त्रिपाठी को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, रूस में करेंगी भारत का Transaction

शिखा त्रिपाठी ने ये साबित कर दिया प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,अगर प्रतिभा हैं तो बस अपनी प्रतिभा को निखारिए,और छू लीजिए गगन को

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक की कंप्यूटर साइंस विभाग की होनहार एनसीसी कैडेट शिखा त्रिपाठी ने देश और विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया।शिखा त्रिपाठी ने ये साबित कर दिया प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,अगर प्रतिभा हैं तो बस अपनी प्रतिभा को निखारिए,और छू लीजिए आसमान को। आज समूचा विश्व विद्यालय गौरवान्वित है। शिखा का चयन भारत सरकार द्वारा आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (Youth Exchange Program) के तहत रूस के कज़ान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हुआ है, जो 1 जून से 8 जून 2025 तक आयोजित होगा

शिखा त्रिपाठी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय (MP & CG DTE) से चयनित एकमात्र कैडेट हैं पूरे देश से मात्र 6 कैडेट्स का चयन इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम के लिए हुआ है, जिनमें शिखा भी शामिल हैं। वह रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे IGNTU एनसीसी इकाई के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है

विश्व विद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो ब्योमकेश त्रिपाठी ने शिखा पर फक्र करते हुए कहा कि विश्व विद्यालय दिन प्रतिदिन नई कीर्तिमान स्थापति कर रहा है।देश आगे बढ़ रहा है।वही विश्व विद्यालय के DSW डॉ तरुण कुमार ठाकुर ने शिखा को पुष्प गुच्छ दे कर उज्जवल भविष्य की कमाना की।वही प्रभारी फाइनेंस आफिसर प्रो महापात्र ने शिखा की खूब सराहना की

शिखा की यह सफलता न केवल विश्वविद्यालय और राज्य के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह देशभर के युवा कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment