शिकार के लिए लगाए सामग्री सहित एक आरोपी गिरफ्तार दो की तलास जारी
अनूपपुर/4 मार्च/शशिधर अग्रवाल/कोतमा के देवरी वन बीट के अमलाई गांव से लगे जंगल में जंगली जानवर के शिकार के लिए लगाए गये जी,आई,तार लकड़ी की खूंटी एवं कांच की छोटी शीशियों सहित एक आरोपी को वन विभाग कोतमा द्वारा पकड़ा जिसे मंगलवार को कोतमा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटना के सम्बन्ध में वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश तिवारी ने बताया कि 2 मार्च की रात वन परिक्षेत्र कोतमा के देवरी बीट के क्रमांक 432 के समीप राजस्व से वन क्षेत्र से निकलने वाली 11 के,व्ही,विद्युत लाइन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार हेतु लकड़ी की खूटी जिसमें कांच की शिशियो में जी,आई,तार बांधकर लगभग 1 किलोमीटर दूर तक फैलाया गया रहा की सूचना गस्ती के दौरान बीट प्रभारी देवरी उत्तम कुमार सिंह को मिलने पर खोजबीन दौरान शिकार के लिए फैलाए गए सामग्री के साथ अज्ञात व्यक्तियों की तलाश स्थल पर किए जाने पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी भागने लगे इस दौरान रमेश पिता शिव प्रसाद यादव निवासी अमलाई को पकड़ कर पूछताछ करते हुए रमेश यादव के निशानदेही पर स्थल से 92 नग लकड़ी की खूटी,111 नाग कांच की सीसी एवं 1101 मीटर लंबा जी,आई,तार जप्त किया गया इस दौरान शिकार के प्रयास में संबंध दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे जिनकी तलाश की जा रही है शिकार के प्रयास हेतु बिछाए गए जाल के आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किए गए आरोपी को रमेश यादव को कोतमा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया इस संबंध में वरिष्ठ वन अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार कार्यवाही की गई।
देवरी बीट से लगे वन क्षेत्र में जंगली सूअर,सियार,लोमड़ी के साथ कभी-कभी भालू के साथ अन्य वन्यप्राणियों विचरण क्षेंत्र हैं।
उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश तिवारी, परिक्षेत्र सहायक कोतमा जे डी धारवे, बीट गार्ड देवरी उत्तम कुमार सिंह बीट गार्ड लोढ़ी रमेश प्रसाद अहिरवार और अंशकालिक सुरक्षा श्रमिक धनराम प्रजापति की भूमिका सराहनी रही।
