शहडोल
शहडोल जिले में इन दिनों मिलावट खोरी का बाजार गर्म है।
शहडोल जिले का खाद्य विभाग कुंभकरणीय निद्रा में है।
नागरिकों के स्वास्थ के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़।
त्योहारों का मौसम है ऐसे में फूड डिपार्टमेंट को सक्रिय होकर कार्य करना चाहिए,
कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थ तो नहीं बिक रहा है बिकने वाले खाद्य पदार्थ में कोई नुकसानदायक केमिकल का उपयोग तो नहीं किया गया है,
आपको बता दें कि हर जिले में खाद्य विभाग की एक टीम होती है जिसमें होते हैं
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) जिनका मुख्य कार्य बाजारों होटलोंऔर फूड फैक्टरियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना है कि बिकने वाला भोजन FSSAI के मानकों के अनुरूप सुरक्षित स्वच्छ और मिलावट-मुक्त है कि नहीं।
वे खाद्य नमूनों (samples) की जांच करते हैं स्वच्छता का निरीक्षण करते हैंऔर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही करते हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी करते हैं
खाद्य निरीक्षण, होटल रेस्तरां मिठाई की दुकानों और खाद्य कारखानों का नियमित दौरा करके स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच करना मुख्य काम है।
शंका होने पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेना और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला (Lab) में भेजा जाता है।
खाद्य पदार्थों में हानिकारक अवयवों रासायनिक रंगों या मिलावट को रोकने की जिम्मेदारी होती है खाद्य विभाग की।
खाद्य व्यवसायों को लाइसेंस जारी करना और यह सुनिश्चित करना कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं कि नहीं इसकी जिम्मेदारी भी खाद्य विभाग की है।
सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माताओं या विक्रेताओं के खिलाफ चेतावनी जारी करना या मुकदमा चलाना भी कार्य है खाद्य अधिकारी का
संक्षेप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कार्य जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना और सुरक्षित भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
पर शहडोल जिले में घोर अनियमितताएं देखी जा रही है
शहडोल जिले की सभी मिठाई की दुकानों में ना ही मिठाई बनाने की तिथि लिखी हुई है ना ही एक्सपायरी डेट लिखी हुई है दूध पनीर सब कुछ मिलावटी खाद्य पदार्थ ज़िले में उपलब्ध है,
साथ ही साथ गुणवत्ता हीन सॉस मसाले बेकरी आइटम शहडोल जिले में धड़ल्ले से बिक रहे हैं क्योंकि शहडोल जिले का खाद्य विभाग सो रहा है,
उसे नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है शहडोल नगर वासियों ने ऐसे मिलावट खोरों पर शीघ्र ही बड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।
संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी
8770191637








