शहडोल  कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास सोहागपुर में मनाया गया विज्ञान दिवस किया गया वृक्षा रोपण।

---Advertisement---

 

कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास सोहागपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।

इस अवसर पर अधीक्षिका श्रीमती सुधा पटेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को महान वैज्ञानिक C. V. Raman द्वारा “रमन प्रभाव” की खोज के उपलक्ष्य में विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और तर्कशीलता का विकास करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान विषय पर रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम स्थान, पूनम ने द्वितीय स्थान तथा ज्योति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर 12वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर छात्रावास की समस्त छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment