जमुना कोतमा आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द और पारस्परिक भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से भालूमाड़ा थाना परिसर में व्यापक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई
बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि, विभिन्न वार्डों के पार्षद, धार्मिक आयोजनों के संचालक, डीजे संचालक, व्यापारी, पत्रकारगण तथा दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी वक्ताओं ने एक स्वर में होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने, आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर हुड़दंग करने, नशे में वाहन चलाने, जबरन रंग लगाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी बैठाने, खतरनाक स्टंट करने तथा गहरे नदी-नालों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई
बैठक में समाजसेवी मृगेंद्र सिंह एवं पत्रकार संतोष चौरसिया ने महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुए कहा कि—
होलिका दहन एवं रंगोत्सव के दौरान संवेदनशील स्थलों की पूर्व पहचान कर वहां विशेष पुलिस निगरानी एवं अतिरिक्त बल की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके
त्योहारों के जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत विभाग द्वारा झूलते तारों को ऊंचा कराया जाए, साथ ही नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की पूर्व कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए
साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाया जाए, अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो तथा नागरिकों को केवल सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करने के लिए जागरूक किया जाए
इन तीनों सुझावों पर प्रशासन ने गंभीरता से अमल करने का आश्वासन दिया बैठक में भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय यादव, विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, पार्षद अब्दुल कलाम, सूर्य प्रकाश लोधी, विकास जायसवाल, डॉ. शाहिद सिद्दीकी, मृगेंद्र सिंह सहित स्थानीय पत्रकार राजेश सिंह, सुरेश शर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, दिनेश केवट, संतोष चौरसिया, शंभू दयाल कनौजिया एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
अंत में सभी ने एकजुट होकर होली पर्व को प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाने का संकल्प लिया
