तस्कर गाड़ी सहित गोवंश छोड़कर भागे ब्यूरो रिपोर्ट धार से शैलेंद्र जोशी
धार जिले के ग्राम गुणावद में इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर गाय से भरा आईसर ट्रक वाहन ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया जानकारी अनुसार आईसर वाहन में डीजल खत्म होने के कारण वाहन रोड पर खड़ा हो गया था तभी ग्रामीणों को शंका होने पर वाहन में देखने पर गाय दिखाई दी वही वाहन चालक मौका देख वाहन छोड़ भाग निकला
वही इस पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बालाजी चोधरी होटल गूणावद होटल के पीछे गायों से भरी हूई गाड़ी की सुचना 10 बजे मिलने पर गौ रक्षक दल के भरत सिंह राजपुरोहित पहुंचे तब तक ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था वहीं गाड़ी नंबर
HR/58/D/3067 वाहन जिसमें तीन गाय मिली उनमें से 2 गाय पूरी तरह जख्मी हालत में मिली वही राजपुरोहित द्वारा गायों को प्राथमिक उपचार के बाद सादलपुर पुलिस को मौके पर बुलवाकर गायो को धार गौसाला मै भिजवा दिया गया है वही पुलिस द्वारा वाहन जप्त कर आगे की कार्रवाई सादलपुर पुलिस द्वारा की जा रही है

















