ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाली शाहनगर एसडीएम श्रुति अग्रवाल का दतिया तबादला
शाहनगर।शाहनगर में अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने वाली एसडीएम श्रुति अग्रवाल का तबादला दतिया जिले के लिए हो गया है। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के प्रयास किए। चाहे वह अतिक्रमण हटाना हो या जनहित से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान, उन्होंने हर मोर्चे पर कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया। उनकी कार्यशैली से न सिर्फ प्रशासनिक अमला बल्कि आम नागरिक भी प्रभावित रहे। ग्रामीणों के बीच उनकी छवि एक दृढ़, संवेदनशील व कर्मठ अधिकारी की रही है।
कई मौकों पर उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। शाहनगर की जनता उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद रखेगी। अब वे दतिया में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


















