असहायों को हर रात कंबल वितरण,
बस स्टैंड-स्टेशन-हॉस्पिटल में टीम कर रही भ्रमण
शाल की शुरुआत होते हीं नंदी गौ सेवा धाम द्वारा इस वर्ष भी कड़ाके की सर्दी में मानव सेवा का अभियान आरंभ किया गया है।
जिस समय आम जन घरों में हीटर, गद्दे और रजाइयों में सिमटे हुए हैं, वहीं कई बेघर, असहाय लोग सड़कों, फुटपाथों, बस स्टैंड और अस्पताल परिसर में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।
ऐसे जरूरतमंदों के लिए संस्था ने हर साल की तरह इस वर्ष भी खंभल/उड़ाह वितरण सेवा शुरू की है।
संस्था की टीम प्रतिदिन रात को शहर के मुख्य स्थानों—रोड साइड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर व अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेगी जो ठंड में खुले में सो रहे हों। उन्हें कंबल, गरम कपड़े देकर राहत पहुंचाई जाएगी।
संस्था का कहना है कि सेवा तभी सफल है जब समाज का हर वर्ग इस मुहिम से जुड़े। इसलिए आम नागरिकों से निवेदन है कि आगे आएं, किसी एक असहाय को सर्दी से बचाने में सहयोग दें। “सहयोग आपका – सेवा हमारी” के भाव से संस्था निरंतर सेवा कार्य में लगी है।
संस्था द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहता है या जिसे किसी असहाय की जानकारी हो, वह संपर्क कर सकता है।
इस दौरान नंदी गौ सेवा धाम – गौ सेवक सिल्लू रजक विकास जोतवानी ख़ुशी सोनी आदि जोतवानी परी जोतवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें
जिस किसी क़ो भी सहयोग करना हैं तो वो हमसे संपर्क कर सकता हैं पॉलिटेक्निक हॉस्टल के पीछे, हनुमान घाट, पांडव नगर, शहडोल
संस्था सदस्यों ने जनता से अपील की है कि इस ठंड में एक कंबल किसी की जान बचा सकता है। आइए आगे बढ़ें, मानवता की चादर ओढ़ाएं।


















