अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शहडोल प्रभारी गौरव सिरोठिया ने सीएम डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, संगठन मजबूती पर चर्चा

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शहडोल संभाग के प्रभारी गौरव सिरोठिया ने मुख्यमंत्री निवास पर आत्मीय भेंट की। यह भेंट संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा प्रदान करने वाली साबित हुई।इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

श्री सिरोठिया ने शहडोल संभाग में चल रही भाजपा की गतिविधियो तथा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “संगठन की ताकत ही हमारी सरकार की नींव है। शहडोल जैसे क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश का विकास सुनिश्चित होगा।”

श्री सिरोठिया ने भेंट के बाद बताया कि मुख्यमंत्री जी के सुझावों से शहडोल संभाग में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। यह भेंट न केवल स्थानीय स्तर पर उत्साह बढ़ाएगी, बल्कि शहडोल संभाग में भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment