अनूपपुर सागर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में 6 से 10 दिसंबर 2025–26 तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कूडो प्रतियोगिता में शहडोल संभाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में शहडोल संभाग से कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 12 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए किया गया था। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के चलते अंडर-17 बालिका वर्ग में शहडोल संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन, जो कि कूडो एसोसिएशन के चेयरमेन भी हैं, उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मोहम्मद एजाज खान, प्रेसिडेंट कूडो एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए जिला खेल अधिकारी अनूपपुर खलील कुरेशी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस सफलता के पीछे कोच श्रेया गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया।
स्वर्ण पदक वंदना राठौर, अपूर्व शर्मा, चंचल मरावी एवं अनुराज गुप्ता ने जीते। रजत पदक अरमान सिंह राठौर एवं रुद्र प्रताप सिंह को मिला। कांस्य पदक अबिगेल एलिजा जोसफ, अनुष्का सिंह राठौर, प्रगति सिंह, दिव्यानी सोनी, आदर्श सिंह राठौड़ एवं कर्तव्य सिंह राठौर ने हासिल किए। इसके अलावा साधना आर्मो, आशुतोष द्विवेदी, सारांश मिश्रा, धरनीश द्विवेदी, अर्श राठौर एवं अंकित सिंह राठौर ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया


















