शहडोल
ब्रेकिंग
हरियाणा हैंडलूम सहित भारती बिल्डिंग मे लगी भीषण आगभारती प्रेस के परिवार सहित अन्य लोगों का किया गया रेस्क्यू

शहडोल के मुख्य मार्ग में स्थित गांधी चौक के पास भारती पैलेस के हरियाणा हैंडलूम में लगी भीषण आग, सूत्रों के हवाले से खबर है कि उक्त बिल्डिंग में भारती प्रेस के परिवार सहित अन्य लोग फंसे थे, डा. केदार सिंह कलेक्टर के प्रयास से भारती बिल्डिंग मे फंसे हुए लोगों की जान बचाई गई और आग पर काबू पाया गया, वही राम जी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन, नगरपालिका व रिलायंस के अमला के पहुंचने पर आग बुझाने के काम में आई तेजी
प्रातः 10 बजे आग पर पाया गया काबू, आग लगने का कारण अज्ञात है नगर पालिका परिषद शहडोल की फायर ब्रिगेड गाड़ी सहित रिलायंस, धनपुरी, बकहो की कुल 6 गाड़ी व 3 टैंकर आग बुझाने में लगे शहडोल नगर पालिका की फायर टीम के शौर्य व जिला प्रशासन की मुस्तैदी से फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

















