अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

शहडोल   घर से जबरन हटाने एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने पर पुष्पेन्द्र कोल ने पुलिस अधीक्षक शहडोल से मदद की लगाई गुहार।

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

पुष्पेन्द्र कोल, पिता हीरालाल कोल, निवासी बुढ़ार, मुरलिया बाग रोड, तहसील बुढ़ार, जिला शहडोल द्वारा पुलिस अधीक्षक शहडोल को लिखित शिकायत कर बताया गया कि राजेश चमड़िया पिता पवन चमड़िया, निवासी बुढ़ार द्वारा मुझ प्रार्थी को जबरन घर से हटाने व घर छोड़ने व जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

 

पुष्पेन्द्र कोल का घर बुढ़ार, मुरिलिया बाग रोड में है, जिस पर उसके बाप-दादा तीन पीढ़ियों से निवास करते चले आ रहे हैं तथा उक्त भूमि पर प्रार्थी के नाम से प्रधानमंत्री आवास बना हुआ है जिस पर वह व उसका परिवार तीन पीढ़ियों से निवास करते चले आ रहे हैं तथा उक्त मकान का टैक्स जो कि मेरे पिता हीरालाल कोल के नाम से प्रार्थी के द्वारा नगरपालिका बुढ़ार में जमा किया जाता है, जिस पर राजेश चमड़िया द्वारा पुष्पेन्द्र कोल को जबरजस्ती डरा-धमका कर घर खाली कराया जा रहा है और बोलता है कि तुम अवैध रूप से कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास बनाये हो, घर खाली करके चले जाओ नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को झूठे केश में अन्दर करवा दूंगा या जान से मरवा दूंगा और जबरजस्ती मुझ प्रार्थी को पकड़ कर मुझसे किसी कागज पर हस्ताक्षर करा रहा था तो पुष्पेन्द्र कोल वहाँ से भाग गया।

 

पुष्पेन्द्र कोल ने बताया कि दिनांक 28.01.2025 को दोपहर लगभग 2 बजे राजेश चमड़िया 20-25 लोगों को और पटवारी को अपने साथ लेकर आया और मेरे घर का ताला तोड़कर अन्दर घुस गया और जे.सी.बी. मशीन बुलाकर घर तोड़वाने की कोशिश कर रहा था तथा मेरे घर के सामने सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाकर मेरे व मेरे परिवार पर नजर रख रहा है।

पुष्पेन्द्र कोल ने पुलिस अधीक्षक शहडोल से गुहार लगाई है कि राजेश चमड़िया से मुझे एवं मेरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है वह मेरे या मेरे परिवार के साथ कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है जिससे मैं व मेरा पूरा परिवार भयभीत एवं परेशान है।

 

पुष्पेन्द्र कोल ने पुलिस अधीक्षक शहडोल से निवेदन किया है कि उक्त संबंध में कार्यवाही करते हुए प्रार्थी को न्याय दिलाये जाने एवं मेरी व मेरे परिवार की जान-माल की रक्षा किये जाने की कृपा करें।

Leave a Comment