अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज़,डोम्हरा में नशामुक्त भारत की गूंज

WhatsApp Group Join Now

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज़,डोम्हरा में नशामुक्त भारत की गूंज

 

एमसीबी/जनकपुर। नशामुक्त भारत के लिये युवा थीम पर आधारित शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत डोम्हरा में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत डोम्हरा के सरपंच राकेश सिंह कंवर और कार्यक्रम अधिकारी परमानंद ने स्वामी विवेकानंद, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

कार्यक्रम अधिकारी परमानंद ने सात दिवसीय शिविर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा स्वयंसेवकों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस सात दिवसीय अवधि में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई आयोजन किए जाएंगे। बौद्धिक परिचर्चा के लिये मुख्य वक्ता के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर सचिदानंद साहू उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वयंसेवक स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और दिशा प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर अनुभव और सीख का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर का हर दिन स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना को मजबूत करेगा। प्राचार्य ने नशा मुक्ति अभियान को विशेष रूप से सफल बनाने पर जोर दिया। आगामी दिनों में एनएसएस स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाकर नशा मुक्ति का संदेश फैलाएंगे।

कार्यक्रम स्थल पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोम्हरा के प्राचार्य रामकृपाल सिंह, पंचायत सचिव, सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा, डॉ. विनीत कुमार पांडेय, आशुतोष वर्मा, अजय कुमार साहू, शमीम खान, बालेन्दु सिंह, नितीश कुमार साहू, हिमांशु गुप्ता, मनोज कुमार यादव, अजय जोगी, अमन सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, कौशर अली, नीरज यादव, प्रीतम बैगा, महेंद्र सिंह, रमेश कुमार, दिलीप सिंह, विद्या सागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment