अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला मुख्यालय से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत

WhatsApp Group Join Now

जिला मुख्यालय से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत

कार्यकर्त्ताओं ने दिया जनसेवा का संदेश

मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा,नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, जिला महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी, प्रवीण निशि, पार्षद नीलू जायसवाल, पार्षद ओमप्रकाश जायसवाल, प्रमोद बंसल, विनीत जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, बृजेश जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, सभाजीत यादव, हीरालाल रजक, शारदा त्रिपाठी, राहुल अग्रवाल, नीरज जायसवाल सहित नगर के गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक, शीतला माई की मढ़िया तथा मुख्य मार्ग में सफाई अभियान चलाया। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता और सेवा को जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया

इस अवसर पर उद्बोधन देते हुए भरत मटियारा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाजहित और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर छोटे बड़े कार्य में समाज के लिए योगदान दें क्योंकि छोटे प्रयास भी बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं

नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता का विश्वास केवल सेवा कार्यों से ही प्राप्त होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस बताते हुए कहा कि नगरवासियों को भी अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। वहीं पार्षद नीलू जायसवाल ने कहा कि इस अभियान की सफलता में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है

जब मातृशक्ति आगे आती है तो समाज में बदलाव तेजी से होता है। उन्होंने नगर की महिलाओं से सक्रिय रूप से जुड़कर अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

सेवा पखवाड़ा अभियान की इस शुरुआत में मनेन्द्रगढ़ नगर में स्वच्छता, सेवा और समाजहित का उत्साह साफ झलकता रहा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment