अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मंदिर के पुजारी के घर सनसनीखेज चोरी — झटका तार काटकर, चाबी से अलमारी खोल ले गए जेवर; पुजारी परिवार सहमा

WhatsApp Group Join Now

मंदिर के पुजारी के घर सनसनीखेज चोरी — झटका तार काटकर, चाबी से अलमारी खोल ले गए जेवर; पुजारी परिवार सहमा

जमुना कोतमा अनूपपुर राम जानकी मंदिर के पुजारी विनोद कुमार तिवारी के घर बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच एक संगठित और योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिस समय चोरी हुई, उसी समय बगल के कमरे में पुजारी दिनेश तिवारी (55) और उनकी पत्नी मीना तिवारी (46) सो रहे थे चोर पहले घर के बाहर लगा झटका तार काटकर, दीवार में सेंध लगाते हुए अंदर घुसे भीतर पहुंचकर उन्होंने बेहद सफाई से अलमारी की चाबी निकालकर अलमारी खोली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर—मंगलसूत्र, नथ, झुमके, पायल, बिछिया—सहित लगभग 28,000 रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया

चोरी का तरीका इस बात की ओर इशारा करता है कि यह काम किसी ऐसे व्यक्ति ने किया है जिसे घर की संरचना, अलमारी का स्थान और परिवार की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी

घटना के बाद घर की टूटी दीवार और खुली अलमारी देखकर पुजारी परिवार में चीख-पुकार मच गई अचानक हुए इस नुकसान से परिवार गहरे सदमे में है और आर्थिक स्थिति पर भी भारी असर पड़ा है

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भालूमाड़ा विपुल शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास पूछताछ शुरू की पुलिस ने वारदात को गंभीर मानते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment