अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कलेक्टर जनसुनवाई में गूंजा सनसनीखेज मामला : कराटे ट्रेनिंग सेंटर के आड़ में यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकी का गंभीर आरोप

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर

जिले की जनसुनवाई उस समय स्तब्ध रह गई जब एक विवाहिता महिला ने कराटे प्रशिक्षण संस्था के संचालक, उसके पति एवं सहयोगियों पर छलपूर्वक विवाह, दहेज मांग, मारपीट, ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण, छात्राओं के साथ अनैतिक कृत्य तथा कराटे प्रशिक्षण की आड़ में बड़े गिरोह के संचालन जैसे गंभीर आरोप लगाए

 

महिला ने कलेक्टर के सामने प्रस्तुत आवेदन में बताया कि उसका विवाह अप्रैल 2025 में कराटे ट्रेनर श्याम सुंदर वर्मा से हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पति व उसके परिवार वालों ने मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण और नकद की मांग को लेकर उसे बार-बार मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की

 

पीड़िता ने यह भी कहा कि उसका पति और उसके सहयोगी जिले में संचालित कराटे अकैडमी की आड़ में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं व महिला प्रशिक्षुओं से अनैतिक संबंध बनाते हैं, यौन शोषण करते हैं और कई बार गर्भपात तक कराते हैं महिला के अनुसार अनेक लड़कियों के बयान, चैट, कॉल-रिकॉर्डिंग और वीडियो उसके पास मौजूद हैं जिन्हें वह जांच टीम को उपलब्ध कराने को तैयार है

 

महिला का आरोप है कि संस्था से जुड़े कुछ महिला प्रशिक्षक भी इस गिरोह का साथ देते हैं और छात्राओं को धमकाकर चुप कराते हैं आवेदन में उसने कई प्रशिक्षकों के नाम भी शामिल किए हैं तथा दावा किया है कि पूरी कराटे अकैडमी ‘सर्टिफिकेट न देने की धमकी’ देकर छात्राओं का उत्पीड़न कर रही है

 

पीड़िता ने बताया कि उसके देवर पर पहले भी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध में सजा हो चुकी है, परंतु इसके बावजूद परिवार उसे धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करता रहा विवाहिता ने कहा कि ससुराल पक्ष उसे लगातार मौत की धमकी दे रहा है और केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है

 

जनसुनवाई में महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि

 

“मेरे पति और पूरे गिरोह पर कठोर कार्रवाई की जाए, कराटे अकैडमी को तत्काल बंद कर बच्चों व छात्राओं को सुरक्षित किया जाए, तथा जान से मारने की धमकी देने वालों पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं

 

कलेक्टर ने आवेदन प्राप्त कर पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment