अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

केवई नदी में नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी,केल्हारी पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now

केवई नदी में नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी,केल्हारी पुलिस जांच में जुटी

 

एमसीबी। जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ताराबहरा में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब केवई नदी में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण नदी में मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान उन्होंने पानी में कुछ तैरता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर वह एक नवजात शिशु का शव निकला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही केल्हारी थाना प्रभारी टिकेश्वर यादव और प्रधान आरक्षक संजय पाण्डेय अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिशु को नदी में कैसे फेंका गया या उसकी मृत्यु कैसे हुई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी या प्रसव से संबंधित किसी घटना की जानकारी जुटाने की कवायद शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और आश्चर्य दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा अमानवीय कृत्य बेहद निंदनीय है और दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है वहीं केल्हारी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment