अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रपाल सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन हो गया

WhatsApp Group Join Now

जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रपाल सिंह राजपूत का आकस्मिक निधन हो गया

रिपोर्टर हुकुम सिंह

उमरिया जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रपाल सिंह राजपूत का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से पार्टीजनो मे गहरा दुख व्याप्त है। बताया गया है कि इंद्रपाल को बीती रात अचानक बेचैनी और सीने मे दर्द महसूस हुआ, कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उनकी सासें थम गई

गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमे पूर्व सांसद एवं कैबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश प्यासी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सिंह, जिला महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम, जिला उपाध्यक्ष सुमित गौतम सहित बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। भाजपा नेता धनुषधारी सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इंद्रपाल सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की सद्गति तथा परिजनो को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment