अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमित पांडेय की रिपोर्ट देख कट्टा कितना तेज है!” — दोस्त ने उठाया तो दबा ट्रिगर, मच गई चीख-पुकार

WhatsApp Group Join Now

अमित पांडेय की रिपोर्ट

देख कट्टा कितना तेज है!” — दोस्त ने उठाया तो दबा ट्रिगर, मच गई चीख-पुकार

सीधी । जिले के ग्राम बम्हनी में बुधवार शाम दो दोस्तों के बीच देसी कट्टा दिखाने के दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे एक युवक गंभीर घायल हो गया.उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार है.पुलिस उसकी तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है.

कट्टा दिखाने के दौरान चली गोली

जानकारी के अनुसार, सेमरिया थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव निवासी शिवम पांडे (26) बुधवार शाम को पास रखे देसी कट्टे को लेकर अपने मित्र दिव्यांशु मिश्रा (27) के घर पहुंचा. बातचीत के दौरान शिवम ने दिव्यांशु को कट्टा दिखाया। तभी दिव्यांशु ने जैसे ही हथियार हाथ में लिया, वह अचानक चल गया.कट्टे में पहले से गोली लोड थी, जो सीधे दिव्यांशु के पैर में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घायल दिव्यांशु मिश्रा को परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया.जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे गंभीर स्थिति में भर्ती किया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन नियंत्रण में है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त हैं.बातचीत के दौरान कट्टा गलती से चल गया। अब यह पता लगाया जा रहा है कि देसी कट्टा शिवम पांडे को कहां से और कैसे मिला। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार है.

वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिवम पांडे की तलाश कर रही है.उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियार किसी अवैध सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा तो नहीं है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment