सीधी पुलिस की बड़ी सफलता: झपटमारी का खुलासा, मऊगंज का शातिर लुटेरा गिरफ्तार

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

 

अमित पांडेय की रिपोर्ट

 

दिनांक: 28 मार्च 2026

 

 

● तुर्रा घाटी में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए थे बाइक सवार बदमाश।

● तकनीकी साक्ष्यों और घेराबंदी के जरिए कमर्जी पुलिस ने आरोपी को दबोचा; अन्य साथियों की तलाश जारी।

 

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कौल के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कमर्जी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस ने झपटमारी की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मऊगंज जिले के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का विवरण:*

दिनांक 16/06/2025 को फरियादी विपिन कुमार विश्वकर्मा अपनी भाभी रंजना विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल से प्रतापगंज हनुमना से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 01:30 बजे तुर्रा घाटी (जोगिनी माता मंदिर के आगे) के पास एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने चलती गाड़ी से महिला के गले से मंगलसूत्र एवं मनचली झपट ली और रफूचक्कर हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में अपराध क्रमांक 209/2025, धारा 304 बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।

*पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:*

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कमर्जी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही प्रकाश कोल उर्फ बेटू (20 वर्ष), निवासी पथरिया, थाना मऊगंज को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

*जब्ती और विधिक प्रक्रिया:*

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के हिस्से में आए 1500 रुपये नगद विधिवत जब्त किए हैं। आरोपी प्रकाश कोल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय चुरहट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

*सराहनीय टीम:*

इस अंधे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी उप निरी. इंद्राज सिंह, प्र.आर. 28 अमर सिंह परिहार, आरक्षक 532 अनिल सिंह, आरक्षक 291 सोनू यादव, आरक्षक 483 विपिन त्रिपाठी एवं आरक्षक 144 मुकेश रावत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

Leave a Comment