अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अडानी ऑफिस में जमे सुरक्षा अधिकारी अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर कर रहे भ्रष्टाचार

WhatsApp Group Join Now

अडानी ऑफिस में जमे सुरक्षा अधिकारी अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर कर रहे भ्रष्टाचार

सोनू सिंह बघेल कर रहे जातिवादी, सुरक्षा गार्डों को कर रहे मानसिक रूप से प्रताड़ित

सिंगरौली(अविरल गौतम)जिले के सुलियारी कोयला खदान के अडानी कार्यालय में सुरक्षा विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ ऋषभ सिंह है अभी हाल के कुछ दिनों में यहां सुरक्षा विभाग में बहुत ज्यादा तानाशाही एवं भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है हाल के विगत कुछ दिनों में ऋषभ सिंह द्वारा अपने निजी रिश्तेदार सोनू सिंह बघेल को सुरक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ करवाए है तभी से यहां पर भ्रष्टाचार और तानाशाही देखने को मिल रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हाल में सोनू सिंह बघेल के साथ मुकेश सिंह बघेल नामक एक सुरक्षा गार्ड रहता है जो उनका निजी रिश्तेदार है शराब पीकर दूसरे सुरक्षा गार्ड अमर सिंह से झगड़ा किए जिसमें मुकेश सिंह बघेल शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए जिस पर अमर सिंह ने आपत्ति उठाई तो मुकेश सिंह बघेल और उनके रिश्तेदार सुरक्षा अधिकारी सोनू सिंह बघेल मिलकर मारपीट घटना को अंजाम दिए एवं सोनू सिंह बघेल अपने रिश्तेदार असिस्टेंट मैनेजर ऋषभ सिंह को जानकारी देकर बिना गलती के अमर को बिना कोई नोटिस जारी किए काम से बंद कर दिए जो असंवैधानिक है।
दूसरा मामला यह था दूसरे राज्य से यहां आकर अजीत यादव, अभिजीत यादव सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे जो एक दिन सुरक्षा अधिकारी सोनू सिंह बघेल से जय श्री राम साहब बोल दिए जिस पर गुस्सा होते हुए सोनू सिंह बघेल बोले कि हमसे जय श्री राम कैसे बोल दिए तुम साहब सलाम बोलो नहीं तुम्हारी नौकरी अपने रिश्तेदार असिस्टेंट मैनेजर ऋषभ सिंह से कह कर हटवा दूंगा या फिर 5000 रुपए की व्यवस्था कर लो गरीब आदमी द्वारा पैसे नहीं नहीं होने के कारण असिस्टेंट मैनेजर ऋषभ सिंह द्वारा ड्यूटी से हटा दिया गया जबकि झगड़ा में शामिल मुकेश सिंह बघेल और सोनू सिंह बघेल को वैसे ही रखा गया है ।

सोनू सिंह बघेल आदतन मांस मदिरा का सेवन करते हैं, गार्डों से पैसे की करते है मांग नहीं देने पर साजिश रच कर हटवाते हैं

सोनू सिंह बघेल और मुकेश सिंह बघेल बाजौड़ी में किराए के मकान से रहते है जहां पर आए दिन मांस मदिरा का सेवन करते हैं जिससे पूरे मोहल्ले का माहौल खराब रहता है मकान मालिक द्वारा भी इनको कई बार हिदायत भी दी गई है लेकिन नहीं मानते अपने आपको अडानी कोल माइंस में शिफ्ट इंचार्ज बताते है प्राप्त सूत्रों के अनुसार ये सिर्फ अपने निजी रिश्तेदार असिस्टेंट मैनेजर ऋषभ सिंह के बलबूते इन कारनामों को अंजाम देते है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करके पैसे की मांग करते है जबकि अडानी माइंस के अधिकारी पूरी तरह से इनको खुली छूट प्रदान किए है इनके सामने नतमस्तक है ग्रामीण जनों एवं कार्य कर रहे सुरक्षा गार्ड की मांग है ऐसे असिस्टेंट मैनेजर एवं उनके रिश्तेदार को तत्काल कंपनी से हटाया जाए

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment